Loading...

शिमला के टीलूधार गांव में भीषण आग , मकान जलकर राख

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Feb 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / शिमला

शिमला जिले के नावर टिक्कर के टीलूधार गांव का है, जहां एक मकान भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह मकान सुंदर नैंटा, सुरजन नैंटा और बलवान नैंटा का था। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा घर धू-धू कर जलने लगा। आग लगते ही स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और प्रशासन व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक मकान पूरी तरह नष्ट हो चुका था।

परिवार सुरक्षित, लेकिन घर का सारा सामान जलकर राख

गनीमत यह रही कि समय रहते घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि, घर में रखा सारा सामान पूरी तरह जल गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द राहत दी जाए।

आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं, शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की आग की आशंका

आग किस कारण लगी, इसका अभी तक स्पष्ट कारण नहीं पता चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या चूल्हे से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन इस घटना की विस्तृत जांच कर रहा है।