Loading...

भूमि रिकॉर्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए पटवारी से करें संपर्क – एडीसी ऊना

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 19 Aug 2025 • 1 Min Read

ऊना जिला प्रशासन ने भू-मालिकों की जमीन से जुड़े रिकॉर्ड को आधार और मोबाइल नंबर से जोड़ने का विशेष अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य भूमि रिकॉर्ड को पारदर्शी, सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध कराना है।

ऊना

भू-मालिकों को पटवारी से करना होगा संपर्क

एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला में कई भू-मालिकों की आधार और मोबाइल सीडिंग का कार्य अधूरा है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के संबंधित पटवारी से तुरंत संपर्क करें और प्रक्रिया को पूरा करवाएं।

जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

उन्होंने कहा कि पटवारी के पास जाते समय अपना आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर जाना आवश्यक है। इससे सीडिंग की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सकेगी।

रिकॉर्ड को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की पहल

प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से भूमि रिकॉर्ड न केवल सुरक्षित होंगे बल्कि भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद या असुविधा से बचा जा सकेगा।

Related Topics: