भूस्खलन से ढहा कच्चा मकान, हादसे में नेपाली मूल के दंपति की मौत
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के के कोटखाई में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां आज भूस्खलन होने से एक कच्चा मकान ढह गया। हादसे में नेपाली मूल के दंपति की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भीम बहादुर व पत्नी शीला के रूप में हुई है। ये दंपति पुजारली निवासी कर्म चंद के पास मजदूरी का काम करते थे।
बता दें घटना कोटखाई की ग्राम पंचायत बाग डुमहैर के अंतर्गत पुजारली (कलाला) गांव में पेश आई है। हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे से शवों को बाहर निकाला। भूस्खलन की लगातार हो रही घटनाओं से लोग सहम गए हैं। कोटखाई व आसपास के इलाकों में बीती रात से बादल बरस रहे हैं। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।