HNN/चंबा
जिला चंबा में एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान रसीद मोहम्मद निवासी प्रीणा के रूप में हुई है।
वहीं पीड़ित महिला की पहचान वीना देवी पत्नी बाल कृष्ण गांव प्रीणा के रूप में हुई है। वीना देवी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चंबा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह दोपहर को ढाई बजे पहाड़ी पर स्थित अपने खेत में भेड़-बकरियां चरा रही थीं। उसी दौरान रसीद मोहम्मद हाथ में डंडा लेकर आया और उस पर उसकी भेड़ें चुराने का आरोप लगाने लगा।
जब उसने मना किया तो रसीद मोहम्मद ने उसका रास्ता रोक कर डंडे से उसे पिटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वह उसने पीड़िता के साथ गाची-गलौज भी की और जान से मारने की धमकी दी। जब वह चीखने-चिल्लाने लगी तो आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

