HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में प्लम की फसल तैयार हो चुकी है और बागवान अपनी फसलों को मंडियों तक पहुंचा रहे हैं। बड़ी बात तो यह है कि सीजन की शुरूआत में ही बागवानों को उनकी फसल के बेहतर दाम मिल रहे हैं। इस बार पहले सूखे के कारण फसलें प्रभावित हुई और उसके बाद अंधड़ और ओलावृष्टि ने बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।
बावजूद इसके बागवान अपनी बची हुई फसलों को लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिला की मंडियों में प्लम का सीजन जोर पकड़ने लगा है। ए श्रेणी का प्लम 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका है। एक सप्ताह में प्लम के रेट में 15 रुपये का इजाफा हुआ है। इससे पहले यह प्लम 75 रुपये किलो तक बिक रहा था। मंडी में प्लम की रोज 400 से 500 तक क्रेट पहुंच रही है। वही दाम अच्छे मिलने से बागवान भी गदगद हो गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





