Loading...

मंडी के खलियार में दर्दनाक हादसा , ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 30 May 2025 • 1 Min Read

मंडी

सायरी गांव के 40 वर्षीय बंशी लाल की मौके पर ही गई जान , कंप्यूटर टेक्नीशियन था मृतक

जिला मंडी के खलियार क्षेत्र में कटौला सड़क की क्रॉसिंग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार को दोपहर के समय हुआ।

काम पर जा रहे थे बंशी लाल, ट्रक की टक्कर से दर्दनाक मौत

जानकारी के मुताबिक, मृतक बंशी लाल, जो सायरी गांव का रहने वाला था, किसी काम से स्कूटी पर खलियार की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी और बंशी लाल के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

मौके पर पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम

स्थानीय लोगों ने घटना के तुरंत बाद पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा

सीसीटीवी टेक्नीशियन था मृतक, रोजाना आता था मंडी

बंशी लाल कंप्यूटर और सीसीटीवी से संबंधित कार्य करता था और रोजाना मंडी शहर में आकर अपनी नौकरी करता था। इस हादसे से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

पुलिस ने इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और असल कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक चालक की पहचान और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए टीम काम कर रही है।