मंडी-पठानकोट एनएच पर कार व पुलिस की गाड़ी में हुई टक्कर, 2 जख्मी
HNN/ मंडी
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला मंडी-पठानकोट एनएच पर जोगेंद्रनगर के चौंतड़ा में बजगर पुल के समीप का है, यहां पुलिस व एक कार में टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोग जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। दोनों वाहन चालकों के बयान पुलिस ने दर्ज किए है।
जानकारी के अनुसार, जोगिंद्रनगर की ओर आ रही मैण भरोला पंचायत के पूर्व पंचायत प्रधान दुनी चंद राठौर की कार बैजनाथ की ओर आ रहे पुलिस वाहन से जा टकराई। हादसे में निजी कार में सवार दुनी चंद राठौर और एक अन्य सवार को गंभीर चोटें आई है।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। डीएसपी पधर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि की है।