Loading...

मंडी में लघु रोजगार मेले का आयोजन, 15 कंपनियों के नियोक्ताओं ने भाग लिया

Ankita • 20 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 15 कंपनियों के नियोक्ताओं ने भाग लिया। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में लगभग 2 हजार महिला तथा पुरूष आवेदकों ने भाग लिया, जिनमें से नियोक्ताओं की मांग के अनुसार 500 युवाओं का चयन किया गया।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने इस लघु रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, सी-डैक की टीम तथा मंडी स्थित विभिन्न निजी प्रशिक्षण संस्थानों का आभार व्यक्त किया।