HNN / ऊना
प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते श्रद्धालुओं की अच्छी खासी रौनक देखने को मिली। बता दें कि सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं की कतारें पुराने बस स्टैंड से आगे तक लगी रही।
तपती धूप में भी श्रद्धालुओं के कदम बिल्कुल भी नहीं डगमगाए और जय माता दी के साथ लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। बता दें कि रविवार को 18,100 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया और सुख समृद्धि की कामना की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
माता रानी के दरबार में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल से अधिक श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए पहुंचे। उधर, मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को व्यवस्था बनाने के लिए होमगार्ड जवान मुस्तैद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





