मकान की अचानक गिरी छत, एक की मौत, 1 घायल

By Ankita Published: 9 Aug 2023, 4:21 PM | Updated: 9 Aug 2023, 4:21 PM 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक मकान की छत गिर गई, जिस कारण एक व्यक्ति की जान चली गई है। इसके अलावा एक बुरी तरह जख्मी हुआ है। मृतक की पहचान 32 साल के अर्जुन के तौर पर हुई है। जबकि 63 वर्षीय अशोक घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जौना जी मार्ग पर कोटला गांव में स्थानीय निवासी जगदीप ठाकुर के कच्चे मकान की छत ढह गई, जिसके चलते नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के समय मकान के भीतर दो व्यक्ति सो रहे थे। उधर, जैसे ही मकान की छत गिरने की सूचना मालिक जगदीप ठाकुर को मिली, वो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अर्जुन ने घावों का ताव ने सहते हुए दम तोड़ दिया।