Loading...

मकान पर गिरा पहाड़ी से भारी-भरकम मलबा, 22 वर्षीय युवती की मौत

Ankita • 9 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के न्यू शिमला के पास रांझणा गांव में एक मकान पर पहाड़ी से भारी-भरकम मलबा और पेड़ गिर गए। इससे मकान के अंदर रहने वाली युवती उसकी मां और नानी मलबे में दब गई।

स्थानीय लोगों ने किसी तरह मलबे से युवती और उसकी मां को तो निकाल लिया, लेकिन नानी को अभी तक नहीं निकाल पाए हैं। 22 वर्षीय युवती को तुरंत आईजीएमसी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवती की मां की हालत गंभीर बताई जाती है।

पहाड़ी से आया मलबा इतना ज्यादा था कि घर के भीतर भी मलबा और पेड़ आ घुसे हैं। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है, लेकिन नानी को अभी तक मलबे से निकाला नहीं जा सका है।