Loading...

मकान में दबिश देकर चिट्टे सहित गिरफ्तार किए पांच युवक

PARUL • 1 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर चिट्टे सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पाँचों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना हमीरपुर को गुप्त सुचना मिली थी कि पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले वाल्मीकि मोहल्ला के एक मकान में नशे का कारोबार चल रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर मकान में दबिश दी। उन्होंने देखा कि मकान में मौजूद पांच युवक चिट्टे की डोज ले रहे हैं।

इसी दौरान जब उनकी तलाशी ली गई तो उनसे 28.72 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की है।