Loading...

मकान में हुआ भीषण अग्निकांड, बुरी तरह झुलसा व्यक्ति

By Ankita Published: 29 Dec 2023, 8:20 PM | Updated: 29 Dec 2023, 8:21 PM 1 min read

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश में अग्निकांड की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज एक नया मामला जिला चंबा की कियाणी पंचायत का है। जहां एक मकान में भीषण अग्निकांड हुआ है। वहीं आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति भी बुरी तरह झुलस गया, जिसके उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार पुत्र ओम प्रकाश के मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं आग को बुझाते वक्त एक व्यक्ति भी चपेट में आ गया जिसे अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में दो कमरे और किचन जलकर राख हो गई। घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।