मकान में हुआ भीषण अग्निकांड, आग की चपेट में आने से 2 लोगों की हुई मौत
HNN/ किन्नौर
जिला किन्नौर में एक दुःखद घटना सामने आई है। बता दें नाथपा गांव में एक मकान में लगी आग की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई है। मृतकों की पहचान नेपाली मजदूर के रूप में हुई है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
जानकारी के मुताबिक, नाथपा गांव में एक मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
इस दौरान मकान में दो व्यक्ति सोए हुए थे। आग की चपेट में आने से दोनों की ही मौत हो गई है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।