Loading...

मजदूरी करने घर से बाहर गए थे माता-पिता, जब लौटे तो कमरे में मिला मासूम का…

PRIYANKA THAKUR • 24 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर के पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत आती पंचायत भदरूं में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब परिजनों सहित गांव के लोगों ने कमरे में 10 साल की मासूम बच्ची का शव देखा। वहीं, पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्होंने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बिहार का रहने वाला शंभू अपने परिवार के साथ यहां गांव में किराए के मकान पर रहता है।

उसके पास तीन बेटियां और एक बेटा है। वह और उसकी पत्नी परिवार का पालन पोषण करने के लिए मेहनत मजदूरी करते हैं। रोज की तरह वह सोमवार को भी अपनी छोटी बेटी को लेकर मजदूरी करने के लिए घर से चले गए। घर पर 10 साल की बेटी लक्ष्मी और 1 साल का बेटा था। जब माता-पिता छोटी बच्ची के साथ मजदूरी कर शाम को घर लौटे तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई।

उन्होंने देखा कि उनकी 10 साल की बेटी लक्ष्मी मृत अवस्था में कमरे में पड़ी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने मासूम बच्ची के शव को कब्जे में लिया। बच्ची की मौत कैसे हुई है इसका खुलासा आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।