नाकाबंदी के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े तीन तस्कर

Police-caught-chitta-from-P.jpg

HNN/ शिमला

जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के चलते पुलिस ने एक बार फिर तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजेंद्र कुमार निवासी रामपुर, प्रदीप मेहता निवासी खनेरी रामपुर और सुंदर सिंह निवासी खनेरी तहसील रामपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

बता दें मामला सुन्नी मंढेरी शिमला का है। यहां पुलिस की टीम रात के समय नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान सड़क पर तीन व्यक्ति सामने से आ रहे थे जो पुलिस को देखकर घबरा गए। जब पुलिस को तीनों व्यक्तियों की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उन्हें रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों से हेरोइन बरामद हुई जोकि 30.98 ग्राम पाई गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह नशे की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे कहां लेकर जा रहे थे।