HNN/ चंबा
उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के लिए प्रशासन व पुलिस विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए मणिमहेश यात्रा के दौरान तैयार किए जाने वाले 13 सेक्टरों पर पुलिस की तैनाती होगी। बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी। जिस श्रद्धालु का ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हुआ होगा उसे निर्धारित पंजीकरण स्थल पर ही पंजीकरण करवाना होगा।
बता दें कि अब तक हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवा लिया है। तो वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा एचआरटीसी भी बेहतर सुविधाएं देने के लिए पूरी तैयार है। बता दें कि मणिमहेश यात्रा जन्माष्टमी पर 19 अगस्त से शुरू होगी। यात्रा का समापन दो सितंबर को राधाअष्टमी के पवित्र स्नान के साथ होगा। वहीँ, मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए योजनाबद्ध तरीके से अतिरिक्त बसें दौड़ाई जाएंगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मणिमहेश यात्रा के दौरान विभिन्न डिपो से 25 अतिरिक्त बसें चंबा पहुंचेंगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के आधार पर यह बसें चंबा पहुंचेंगी। उधर, पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। शुक्रवार को 216 श्रद्धालुुओं ने हेलिकाप्टर में बैठ मणिमहेश के लिए प्रस्थान किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





