HNN / चंबा
उप मंडल अधिकारी नागरिक असीम सूद की अध्यक्षता में मणिमहेश ट्रस्ट की बैठक आयोजित हुई जिसमें लंगर समिति सैनिटेशन फीस देने के बारे में चर्चा हुई। बैठक में उपमंडल अधिकारी असीम सूद ने कहा कि जो लंगर समिति सैनिटेशन फीस 12 हजार जमा करवाएगी उन्हे ही लंगर लगाने की अनुमति दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए वेबसाइट लांच की जा रही हैं जिस पर फैसला आगामी बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे, जिसके लिए मणिमहेश ट्रस्ट के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि घराटी सभा जो लंगर समिति के जनरेटर के माध्यम से बिजली का बंदोबस्त करवाएगी जिसमें होने वाला खर्च मणिमहेश ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा और इसके अलावा सहयोग के लिए विद्युत विभाग के साथ भी चर्चा की जाएगी। उपमंडल अधिकारी ने कहा कि इस बार यात्रा के दौरान चौरासी मंदिर परिसर में यात्रा से संबंधित सइनेजिज भी लगवाए जाएंगे जिसके माध्यम से मणिमहेश यात्रा की झलक दिखाई जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





