HNN/चंबा
उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा अधिकारिक रूप से 19 अगस्त को शुरू हुई। इस दौरान छोटा शाही स्नान में हज़ारों की तादाद में शिव भक्तों ने पवित्र डल झील में आस्था की डुबकी लगाई। बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर छोटे स्नान का शुभ मुहूर्त वीरवार रात 9:38 बजे से शुक्रवार रात 11:16 बजे तक रहा। इस दौरान 25 हजार शिव भक्तों ने यहाँ पहुंचकर डल झील में आस्था की डुबकी लगाई।
जम्मू-कश्मीर, पंजाब समेत अन्य राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु यात्रा के लिए यहाँ पहुंचे। उधर, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस, हिमाचल पुलिस बटालियन सहित गृह रक्षक तैनात किए गए हैं। बता दें कि 19 अगस्त से शुरू हुई मणिमहेश यात्रा दो सितंबर तक चलेगी। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुंचेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





