लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, रोजाना पहुंच रहे इतने वाहन

SAPNA THAKUR | 8 जून 2022 at 4:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मनाली

पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों पर्यटकों का सैलाब उमड़ रहा है। बाहरी राज्यों से रोजाना हजारों पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। पर्यटन नगरी में बढ़ रही सैलानियों की आवाजाही से पर्यटन कारोबार भी लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। मई महीने की अपेक्षा जून में पर्यटक बढ़ गए हैं। आपको बता दें कि बाहरी राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ी हुई है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।

मई में मनाली में 1,500 तक पर्यटक वाहन प्रतिदिन पहुंचे। परन्तु जून महीने में यह संख्या बढ़कर 2,200 का आंकड़ा पार कर गई है। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर का कहना है कि मनाली में रोजाना 2,200 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। मनाली के छोटे होटलों में 70 से 80 प्रतिशत कमरे पैक चल रहे हैं। बड़े होटल पूरी तरह से बुक चल रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]