लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मनाली में देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़, पंजाब की महिला गिरफ्तार

PARUL | 1 दिसंबर 2023 at 9:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मनाली

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है जबकि पश्चिम बंगाल व कोलकाता की 2 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मनाली में पंजाब के कपूरथला की एक महिला देह व्यापार चला रही है।

इस सूचना पर मनाली थाना प्रभारी मुकेश राठौर की अगुवाई में टीम ने जाल बिछाया और देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने देह व्यापार चला रही महिला को मनाली के सिमसा में गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 370 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं इस महिला से पश्चिम बंगाल व कोलकाता की महिलाओं को रेस्क्यू किया है। रेस्क्यू की गई महिलाओं ने बताया कि देह व्यापार की सरगना उन्हें साफ-सफाई और झाड़ू-पोछा करवाने के बहाने मनाली लेकर आई थी और बाद में इस कार्य में धकेल दिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]