मनाली स्कूल में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट बनाए जाएंगे
HNN/कुल्लू
मनाली में आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट बनाए जाएंगे। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शुक्रवार को कोर्ट का शिलान्यास किया। युवाओं को खेलों से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है।
मनाली में 14 लाख से खेल परिसर को बेहतर और आधुनिक तौर पर तैयार किया जाएगा। इसके अलावा एक इंडोर बैडमिंटन और टेबल टेनिस खेल परिसर को लेकर भी प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने के लिए खेल परिसर समय की मांग है।
इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा, गौतम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।