Loading...

मनोहर के कातिलों को फांसी दो के नारों से गूंजा नाहन शहर

Ankita • 17 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

चंबा हत्याकांड मामले में आज शनिवार को नाहन में भाजपा ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले में प्रदेश सरकार पर ढीला रवैया अपनाने के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप भी शामिल हुए। इस दौरान मनोहर के कातिलों को फांसी दो के नारों से शहर गूंज उठा।

रोष प्रदर्शन हिंदू आश्रम नाहन से शुरू होकर डीसी कार्यालय परिसर पहुंचा, जहां नेता व कार्यकर्ताओं एडीसी सिरमौर के माध्यम से राज्यपाल को भेजा।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश के 1000 वर्ष के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब युवक की इस तरीके से निर्मम हत्या की गई।

राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में भाजपा ने आरोप लगाया कि इस नृशंस हत्या में जिस परिवार की संलिप्ता पाई गई है, उसकी पृष्ठभूमि पहले भी संदिग्ध रही है।

परिवार पहले भी कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। भाजपा ने इस घटना की जांच एनआईए से करवाने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।