मनोहर हत्याकांड मामला: ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में लगाई आग, धारा 144 लागू

By Ankita Published: 15 Jun 2023, 8:18 PM | Updated: 15 Jun 2023, 8:18 PM 1 min read

HNN/ चंबा

जिला चंबा में मनोहर हत्याकांड मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। बता दें गांव के लोगों ने गुस्से में आकर आरोपी शब्बीर के घर में आग लगा दी। भीषण अग्निकांड से घर राख के ढेर में तब्दील हो गया।

इसके साथ ही सलूणी में धारा 144 लागू कर दी है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। डीसी अपूर्व देवगन ने आदेश जारी करके कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही होगी।

इसके साथ ही समूचे इलाके को जोड़ने वाली सभी सड़कों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है। इससे पहले स्थानीय लोग गुरुवार को सड़कों पर उतर आए। लोगों ने सलूणी, संघनी, लचोड़ी, किहार बाजार बंद कर दिया गया है।

हालाँकि, पुलिस ने हत्या के मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जोकि 5 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। इस मामले में 3 नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि 4 अन्य लोगों को भी बुधवार को हिरासत में लिया है।

यह था पूरा मामला……

बता दें कि जिला चंबा के उपमंडल सलूणी के भांदल पंचायत के गांव थरोली के मनोहर का एक प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक लड़की के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक को अपने घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद शव को क्षत-विक्षत कर बोरी में बांधकर नाले में फैंक दिया था। यह मामला जब उजाकर हुआ तो ग्रामीणों का युवक की नृशंस हत्या पर गुस्सा फूट पड़ा। संघणी में गुस्साई भीड़ ने हत्यारोपियों का मकान जला दिया।

Tags: