HNN / काँगड़ा
बरसात के दिनों में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का इन दिनों मंदिर में तांता लगा हुआ है। बता दें कि शनिवार को पंजाब के एक श्रद्धालु ने मां के चरणों में सवा किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। श्रद्धालु सुमित बंसल ने बताया कि कोविड-19 के चलते वह मां चामुंडा के दरबार में नहीं आ सके।
उन्होंने भटिंडा से ही मां चामुंडा से कुछ मन्नत मांगी। उन्होंने कहा था कि अगर उनकी मन्नत पूरी हो जाती है तो वह मां के चरणों में सवा किलो चांदी का छत्र अर्पित करेंगे। मन्नत पूरी होने पर वह अपने परिवार के साथ मां चामुंडा के दरबार में पहुंचे और सवा किलो चांदी का छत्र मां के चरणों में अर्पित किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





