मलबे की चपेट में आए 2 लोग, दर्दनाक मौत
HNN/ सोलन
जिला सोलन के कसौली विस क्षेत्र की गाहीघाट पंचायत के गडयार गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां झुग्गी झोपड़ी में रह रहे 2 प्रवासी कामगार मलबे की चपेट में आ गए, जिस कारण उनकी मौत हो गई है।
जानकारी अनुसार, झारखंड के श्रमिक प्रकाश और नेपाल के श्रमिक भीमसेन सड़क के निर्माण कार्य के चलते यहां आए हुए थे। इस दौरान भारी बारिश से भूस्खलन हो गया जिस कारण वह मलबे की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई है।
बता दे बीते शनिवार से हिमाचल प्रदेश में भारी से भी अधिक भारी बारिश जमकर अपना कहर बरपा रही है। हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा से अब तक करीब 4000 करोड़ रुपए का नुक्सान हो गया है। इसके अलावा कई लोगों के मकान ध्वस्त हो गए हैं और कई लोगों की जान भी चली गई है।