लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मलबे में दबे पत्नी, बेटी व बहन की तलाश में बैठा नितेश, अभी तक नहीं लगा उनका कोई सुराग

PARUL | 28 अगस्त 2023 at 11:44 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

जिला मंडी के पंडोह बाँध के साथ लगते गांव सांबल में भारी बारिश के कारण एक घर में अचानक मलबा आ गया जिसके बाद से अभी परिवार के तीन सदस्यों का कोई पता नहीं मिला है। इस हादसे की चपेट में 22 वर्षीय नितेश का पूरा परिवार आ गया। नितेश हर दिन यह आस लगाता है कि आज के सर्च ऑपरेशन में उसकी पत्नी बहन और बेटी का कोई सुराग मिलेगा। लेकिन अभी तक इन तीनों का कोई पता नहीं मिला है।

बता दें कि 14 अगस्त को हुई भारी बारिश के कारण नितेश के घर में सुबह के करीब 5 बजे अचानक मलबा आ गया था। जिसके बाद सभी लोग घर से बाहर आ गए। लेकिन नितेश की 6 महीने की बेटी घर के अंदर ही थी। बेटी सानिया को लेने उसकी मां और नितेश की बहन घर के अंदर ही गई थी की अचानक मलबा उनके घर में घुस गया और सभी मलबे की चपेट में आ गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नितेश की 45 वर्षीय मां रचना देवी और 11 वर्षीय एक अन्य बहन गोपी मलबे की चपेट में आ गई और उसके साथ बहती चली गई। लेकिन दोनों मां-बेटी को गांव वालों की मदद से बाहर निकाल दिया। जबकि नितेश और उसकी एक अन्य 15 वर्षीय बहन जाह्नवी ने भागकर खुद की जान बचाई। लेकिन उसकी पत्नी, बेटी और बहन मलबे में दब गए जिनका अभी तक कोई नामोनिशान नहीं मिला है।

लेकिन नितेश पर आई दुःख घड़ी यहीं रुकी, जहां एक ओर नितेश अपनी पत्नी, बेटी और बहन के न मिलने से परेशान है वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों ने उसकी मां का पैर भी काट दिया है। 14 अगस्त की बारिश ने नितेश के परिवार को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। हालांकि सर्च ऑपरेशन जारी है लेकिन अभी तक तीनों सदस्यों का कोई पता नहीं मिला है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]