Loading...

मवेशियों के लिए घास काटते वक्त पेड़ से गिरा व्यक्ति, मौत

PARUL • 22 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सराहन में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान जिगरी वासी गांव मेलोह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जिगरी वासी अपने घर के पास खेत में बान के पेड़ से पशुओं के लिए घास काट रहा था।

इसी दौरान उसका पांव फिसला और वह अनियंत्रित होकर नीचे जमीन पर गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में तुरंत ही उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।