Loading...

मसरूंड के जंगल में भड़की आग, वन संपदा जलकर राख

PARUL • 18 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में मसरूंड के जंगल में आगजनी की घटना पेश आई है। आगजनी में पूरा जंगल जलकर राख हो गया है। जानकारी के मुताबिक, किन्ही अज्ञात शरारती तत्वों ने जंगल में आग लगा दी।

हालांकि वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने आग को बुझाने के काफी प्रयास किए, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी में लाखों की वन संपदा, जंगली जीव-जंतु भी आग की भेंट चढ़ गए।

वहीं ग्रामीण लोगों ने वन मंडलाधिकारी से मांग की है कि जंगलों में आग लगाने वालों को जल्द ही काबू किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।