लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस होगी उग्र

SAPNA THAKUR | 29 मार्च 2022 at 12:41 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश मे पेट्रोल , डीजल व एलपीजी के बढ़ते मूल्यों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत धरना व मॉर्च का आयोजन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि 31 मार्च को प्रदेश के सभी कांग्रेस ब्लॉकों में इस कार्यक्रम के तहत धरना मॉर्च किया जाएगा जबकि 2 मार्च से 4 अप्रैल तक सभी जिलों में जिला स्तरीय धरना व मॉर्च किया जाएगा।

राठौर ने बताया कि इसी क्रम में 7 अप्रैल को शिमला में राज्य स्तरीय महंगाई मुक्त भारत धरना व मॉर्च का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर होने वाले इस धरने में सभी जिला कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित सभी अग्रणी सगंठनों के पदाधिकारी महिला कांग्रेस, सेवादल,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक के अतिरिक्त कांग्रेस के सभी विभागों के सदस्यों को आवश्यक तौर पर भाग लेने को कहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अतिरिक्त 7 अप्रैल को शिमला में होने वाले इस राज्य स्तरीय धरना मॉर्च में भी सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी अग्रणी सगंठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]