HNN/ ऊना
आज सावन माह के दूसरे सोमवार पर बनौड़े महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया था तथा यह सिलसिला दिन तक भी जारी रहा। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के अर्धनारीश्वर के पूजन के बाद शिवलिंग की भी पूजा की और महादेव का अभिषेक कर मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें कि सावन माह का दूसरा सोमवार होने के साथ ही आज प्रदोष व्रत भी है।
हिंदू धर्म में मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-पाठ और जलाभिषेक करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द पूरी हो जाती हैं, यही कारण है कि बनौड़े महादेव मंदिर में आज भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बूढ़े परिवार सहित यहां माथा टेकने पहुंचे हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हर्ष ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सैंकड़ों ऐसे मंदिर मौजूद हैं, जिनका निर्माण पांडवों ने अपने अज्ञात वास के दौरान किया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पांडवों द्वारा स्थापित ये मंदिर आज भी मौजूद हैं, जो लोगों की आस्था व श्रद्धा का प्रतीक हैं। ऊना जिले में मौजूद बनौड़े महादेव मंदिर भी पांडव काल के दौरान निर्मित हुआ है जोकि लोगों की आस्था का प्रतीक है। यहाँ पर एक तरफ भगवान शिव व दूसरी तरफ माता पार्वती विराजमान हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





