नाहन।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन में महाराजा अग्रसेन की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और हवन-यज्ञ में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त देश और प्रदेशवासियों को जयंती की बधाई दी।
महाराजा अग्रसेन के योगदान को किया याद
डॉ. बिंदल ने महाराजा अग्रसेन को ‘महामानव’ बताते हुए कहा कि महाभारत काल में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के सानिध्य में पांडवों की ओर से युद्ध लड़ा था। उन्होंने कृषि और पशु कल्याण को बढ़ावा देकर राष्ट्र की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया।
अग्र समाज के योगदान की सराहना
डॉ. बिंदल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के राज्य में ही दुनिया का पहला समाजवाद विकसित हुआ, जहां हर जरूरतमंद को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए ‘एक रुपया और एक ईंट’ का सिद्धांत लागू किया गया। उन्होंने कहा कि अग्र समाज के लोग आज भी समाज और राष्ट्र सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग और अग्र समाज के प्रकाश जैन, देवेंद्र अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





