Loading...

महाविद्यालय चौकीमन्यार में एनएसएस शिविर के समापन समारोह का हुआ आयोजन

PARUL • 28 Dec 2023 • 1 Min Read

रिटायर्ड प्रो. अजय कहोल ने बतौर मुख्य अतिथि करी शिरकत

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील जोल के अन्तर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाई की ओर से चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन धूमधाम से किया गया। कार्यकारी प्राचार्य प्रो. कविता कौशल की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सप्ताह भर चले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान वक्ताओं ने स्वयंसेवकों से शिविर में सीखी गई बातों को जीवन में उतारने की बात कही।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्रो.अजय कहोल, वशिष्ठ अतिथि सुनील गर्ग द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद छात्रों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देखकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम सिंह ने सप्ताह भर चले कार्यक्रम के विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यातिथि डॉ. अजय कहोल स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति की अपनी भूमिका होती है। छात्र जीवन में भी एनएसएस और एनसीसी से जुड़े विद्यार्थियों की समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही ज्यादा रहती है। इस प्रकार के शिविर अनुशासन में जीना और अपने कर्तव्यों का बोध करवाते हैं। उन्होंने सभी से प्रकृति के साथ जुड़े रहने की भूमिका पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि शिविर में जो कुछ भी सिखाया गया छात्र-छात्राएं उसे अपने जीवन में उतारें और अनुशासन में रहकर आगे बढ़े। राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य तभी सफल होगा। विद्यार्थियों को इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना चाहिए। कार्यकारी प्राचार्य प्रो. कविता कौशल ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने शिविर में जो सीखा है, वह उस पर पूरी तरह से अमल करें, तभी उसका फायदा होगा।

राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य समाज सेवा के प्रति जागरूक करना है। इसलिए हमारे अंदर सेवा की भावना एवं सहयोग की भावना होनी चाहिए। इसके साथ साथ अच्छे गुणों का होना आवश्यक है, तभी एनएसएस, एनसीसी व स्काउट एंड गाइड आदि के शिवरों का लाभ मिलता है। शिविर में सात दिन तक अच्छा कार्य करने के लिए सभी विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामकुमार ने शिविर के दौरान किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्रा शिवानी एवं छात्र वर्ग में वासुदेव श्रेष्ठ स्वयंसेवक चुना गया।