Loading...

महाविद्यालय चौकीमन्यार में शिक्षक एवं अभिभावक (पीटीए) की 9 सितंबर को की जाएगी आयोजित।

PARUL • 6 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र एवं उप-तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार के अभिभावक शिक्षक संघ( पीटीए) की आम बैठक 5 सितंबर 2024 को आयोजित की जानी थी।

लेकिन कोरम पुरा नहीं होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० बलविंदर सिंह राणा ने कहा कि महाविद्यालय की अभिभावक शिक्षक संघ की अगली बैठक अब 9 सितंबर 20 24 सोमवार को आयोजित की जाएगी।

प्राचार्य डॉ० बलविंदर सिंह राणा ने महाविद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों एवं संरक्षको से आग्रह किया कि वह महाविद्यालय के इस आम बैठक में अवश्य उपस्थित रहे तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के विकास में ज्यादा से ज्यादा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।