लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महाविद्यालय चौकीमन्यार में हि० प्र० शिक्षा विभाग की टीम द्वारा पुस्तकालय का किया निरीक्षण।

PARUL | 7 सितंबर 2024 at 3:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गठित पुस्तकालय निरीक्षण समिति के सदस्यों ने महाविद्यालय के पुस्तकालय का निरीक्षण किया ।

उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से नियुक्त कमेटी में राज्य महाविद्यालय बड़सर के प्राचार्य राकेश कुमार , राजकीय महाविद्यालय धनेटा के प्राचार्य ज्ञानचंद एवं सहायक पुस्तकालयध्यक्ष अंजना कुमारी राजकीय महाविद्यालय बड़सर शामिल रहे। निरीक्षण टीम ने महाविद्यालय के पुस्तकालय की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का निरीक्षण किया । महाविद्यालय के अधिकारियों ने निरीक्षण टीम के सुझावों अनुसार लाइब्रेरी की सुविधाओं को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया, ताकि विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के अवसर मिल सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार के प्राचार्य डॉ बलविंदर सिंह राणा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने हिमाचल प्रदेश के महाविद्यालयों की पुस्तकालयों की श्रेणीकरण के लिए अलग-अलग समितियां गठित की है और इन समितियों की सूचना के आधार पर ही महाविद्यालय के पुस्तकालय को श्रेणीकरण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो कविता कौशल, डॉ राम कुमार नेगी, प्रो नवीन शर्मा ,सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष नीलम कुमारी, अधीक्षक राकेश कुमार , वरिष्ठ सहायक दिनेश कुमार, लिपिक अमन शर्मा , निर्मला संयोगिता एवं सीमा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]