लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महाशिवरात्रि – छोटी काशी के लिए अपने मूल स्थान से रवाना हुए बड़ा देव कमरूनाग

PRIYANKA THAKUR | 22 फ़रवरी 2022 at 3:41 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव 2 से 8 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। शिवरात्रि महोत्सव के लिए मंडी में तैयारियां बड़ी जोरों शोरों से चली हुई है। वही , बड़ा देव के नाम से विख्यात कमरूनाग भी पूरे लाव लश्कर और पुलिस सुरक्षा के साथ मंडी शिवरात्रि के लिए रवाना हुए।

बड़ा देव कमरूनाग अपने देवलुओं के साथ धंग्यारा से सुबह 10 बजे के करीब रवाना हुए। आज रात्रि ठहराव उनका चैलचौक में होगा। इसके बाद देवता बग्गी, बल्ह के नेरचौक, नागचला, बगला, रानीबाईं, पुलघराट होते हुए मंडी पहुंचेंगे। बता दे कि बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचने के बाद ही शिवरात्रि के कारज शुरू होते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]