HNN / संगड़ाह
महाशिवरात्रि के अवसर पर दंडी आश्रम संगड़ाह में ओम नमः शिवाय के पंचाक्षर अखंड जाप का आयोजन हुआ। गत 23 फरवरी से जारी पंचाक्षर जाप के बीच मंगलवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। सन्यासी जयानंद भारती के सौजन्य से यह अनुष्ठान चल रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को क्षेत्र के अन्य मंदिरों व आश्रमों में भी श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध व जल चढ़ाया तथा भजन कीर्तन का दौर भी चला।
बस अड्डा चौक पर मौजूद मंदिर में भी आज श्रद्धालुओं को भांग घोटा प्रसाद बांटा गया तथा भजनों का दौर चला। घोटा पीने वालों मे छात्र काफी संख्या मे दिखे। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मंदिरो में भजन-कीर्तन का दौर चला। कालथ शिव मंदिर व नेवड़िया आश्रम पालर में भी शिवरात्रि पर भजन संध्याओं का आयोजन हुआ। इन सभी मंदिरों मे बुधवार शिवरात्रि के भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





