लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सिरमौर पुलिस को मिलीं…

PRIYANKA THAKUR | 28 मई 2022 at 10:22 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिमाचल पुलिस को 108 मोटरसाइकिलें भेंट की थीं। इसमें सिरमौर पुलिस को 22 मोटरसाइकिल मिली है। महिला अपराधों की रोकथाम के लिए अब मोटरसाइकिल अहम भूमिका निभाएगी, इससे पुलिस को और अधिक मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि पांवटा साहिब, कालाअंब व माजरा आदि ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर आपराधिक गतिविधियों का सबसे अधिक अंदेशा बना रहता है। ऐसे क्षेत्रों में न केवल महिला अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस को मदद मिलेगी, बल्कि अन्य आपराधिक घटनाओं को भी समय रहते रोका जा सकेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के माध्यम से प्रदेश पुलिस को भेजी गई 108 मोटरसाइकिलों में से 22 जिला पुलिस को मिली हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 11 पुलिस थानों को दो-दो मोटरसाइकिल आवंटित कर दिए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]