Loading...

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मामला दर्ज

SAPNA THAKUR • 8 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

जिला शिमला के रोहड़ू में पुलिस चौकी टिक्कर के तहत डमढाडी गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहड़ू के डमढाडी निवासी रेणू ने फंदा लगाकर मौत को गले लगाया है। इसके बाद इसकी सूचना मृतका के मायके वाले को मिली तो सूचना मिलते ही रेणू के पिता चैन राम अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे।

अपनी बेटी को मृत अवस्था में पड़ा देख उनपर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। मृतका के पिता ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना में बताया कि रेणु की हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि उनका दामाद जितेंद्र बेटी को प्रताड़ित करता रहता था जिससे तंग आकर ही उसने यह खौफनाक कदम उठाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतका के परिजनों के बयान लिए।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि मौत किन कारणों से हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।