भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस और होमगार्ड जवानों को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
HNN / ऊना
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के सुबह जैसे ही कपाट खुले अचानक श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर में उमड़ पड़ा। ऐसे में होमगार्ड जवानों और पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
दरअसल, रविवार को प्रदेश के शक्तिपीठों में हिमाचल समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक के श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। ऐसे में चिंतपूर्णी मंदिर में मां के दर्शनों को बाजार तक लाइनों की लंबी-लंबी कतारें लगती नजर आई।
हालांकि प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए गंभीर है। मंदिर परिसर में जगह-जगह श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पानी और खाने-पीने की व्यवस्था की गई, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मां के दर्शनों के दौरान कोई परेशानी ना हो।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





