HNN / ऊना
जिला ऊना के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में एक श्रद्धालु ने मां को जहां 117.490 ग्राम सोने का मुकुट अर्पित किया। तो वही 641 ग्राम एक चांदी का छत्र भी चढ़ाया। इतना ही नहीं एक श्रद्धालु ने मां को चांदी का थाल भी अर्पित किया जिसमें 5 चांदी की कटोरी और दो चांदी के चम्मच रखे हुए थे।
गौरतलब है कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में हिमाचल ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु मन्नते पूरी होने के बाद अपने परिवार के साथ यहां पहुंचते हैं और मां को श्रद्धानुसार दान चढ़ाते हैं। यह पहली दफा नहीं है कि मां को चांदी का छत्र या सोने का मुकुट चढ़ाया गया हो बल्कि इससे पहले भी हजारों श्रद्धालुओं द्वारा मां को यह सब अर्पित किया जा चुका है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, एसडीएम अंब डॉ. मदन कुमार ने कहा कि शनिवार को मंदिर में सोने का मुकुट व चांदी का छत्र, चांदी के बर्तन चढ़ाए गए हैं। इसके अलावा रोजाना लाखों नकदी श्रद्धालु मां के चरणों में अर्पित कर रहे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





