लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मां के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था, अब राजस्थान से आए श्रद्धालु ने अर्पित किया…

PRIYANKA THAKUR | 6 जुलाई 2022 at 10:32 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

चिंतपूर्णी मां के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु मन्नते लेकर मां के दरबार में आते हैं, जब उनकी मन्नत पूरी हो जाती है तो दिल खोलकर मां के दरबार में चढ़ावा चढ़ाते हैं। एक बार फिर यहां राजस्थान से आए श्रद्धालु ने मां के चरणों में 1 किलो 105 ग्राम चांदी का छत्र चढ़ाया।

वही , दो दिन पहले भी यहाँ हरिद्वार के श्रद्धालुओं की ओर से एक किलो चांदी का छत्र मां के दरबार में चढ़ाया गया था। गौर है कि मां के दरबार में रोजाना हज़ारों श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं जोकि मां के दरबार में नकदी के साथ सोना-चांदी भी मां के चरणों में अर्पित करते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अप्रैल महीने में भी पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने एक किलो चार सौ इक्कीस ग्राम चांदी का छत्र चढ़ाया था। इससे पहले एक किलो दो सौ बीस ग्राम चांदी का छत्र श्रद्धालु द्वारा माँ के चरणों में चढ़ाया गया व पंजाब से आए एक श्रद्धालु द्वारा पांच किलो दो सौ चालीस ग्राम चांदी का छत्र मां के चरणों में अर्पित किया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]