Loading...

मां के साथ लकड़िया लेने गए युवक पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

PRIYANKA THAKUR • 9 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर के पुलिस थाना झंडुत्ता के तहत आते गांव कल्लर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं युवक की मां के साथ भी अन्य युवकों द्वारा गाली-गलौज की गई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में प्रिंस ठाकुर ने बताया कि वह अपनी मां के साथ लकड़िया लेने घर से कुछ ही दूरी पर गया हुआ था। इसी दौरान दो तीन युवक वहां आए और उन्होंने उसके साथ मारपीट की। जब उसकी मां ने युवकों को मारपीट करने से रोका तो उन्होंने माँ साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

वहीं, पुलिस ने प्रिंस ठाकुर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।