लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मां नयना देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी

PRIYANKA THAKUR | 7 फ़रवरी 2022 at 12:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

पड़ोसी राज्य पंजाब में कांग्रेस की ओर से सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज सुबह माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विश्व विख्यात शक्तिपीठ नैना देवी मंदिर पहुंचे। सोमवार सुबह उन्होंने मां नैना के दरबार में हाजिरी भरी और विशेष पूजा की। वही , कुछ दिन पहले भी सीएम चरणजीत सिंह चन्नी हिमाचल के जिला कांगड़ा में आये हुए थे। यहाँ उन्होंने बगलामुखी मंदिर में माथा टेका और हवन- यज्ञ करवाया था।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब और हिमाचल के दोनों धार्मिक स्थल श्री आनंदपुर साहिब और श्री नैना देवी पंजाब में कांग्रेस सरकार बनने के बाद रोप-वे द्वारा जोड़े जाएंगे। चन्नी ने कहा कि माता के आशीर्वाद से उन्हें मुख्यमंत्री का प्रत्याशी घोषित किया गया है और वह प्रत्याशी घोषित होने के तुरंत बाद माता के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]