माजरा क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, दुकान और ढाबे से देशी शराब बरामद
पांवटा साहिब उपमंडल के माजरा क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पांवटा साहिब/माजरा
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस थाना माजरा की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि नया गांव निवासी एक व्यक्ति अपनी डेली नीड्स की दुकान और ढाबे से अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।
दुकान से बरामद हुई 08 बोतलें देशी शराब
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी पवन कुमार निवासी नया गांव, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से 08 बोतलें देशी शराब बरामद कीं। बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र में दुकान और ढाबा संचालित करता है।
आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।