पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 18 सितंबर 2025 को माजरा क्षेत्र में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 168 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।
नाहन
गश्त के दौरान धर दबोचे आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आसिफ अली पुत्र श्री जाकिर हुसैन निवासी गांव रामपुर बंजारन, डा. धौलाकुआं, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (उम्र 28 वर्ष) और मोनू बिरला पुत्र कश्मीरा निवासी प्रतीत नगर, डा. रायवाला, तहसील व जिला देहरादून, उत्तराखंड के रूप में हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अदालत में पेश होंगे आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है ताकि नशे की इस खेप के स्रोत और नेटवर्क तक पहुंचा जा सके।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





