लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

माता चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब, 22000 ने किए दर्शन

PARUL | 16 सितंबर 2024 at 12:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

माता चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को 22 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। शनिवार रात पंजाब के जगराओं शहर से आए श्रद्धालुओं द्वारा एक जगराते का आयोजन किया गया, इसलिए शनिवार रात पंजाब से काफी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे हुए थे। रविवार को दिनभर मां के दरबार में श्रद्धालुओं की दर्शनों के लिए कतारें लगी रहीं।

पंजाब के जालंधर से आए मीना, अमित, नीना, रजनी ने बताया कि रविवार को छुट्टी का दिन है और शनिवार रात को धार्मिक आयोजन भी हुआ। इसी कारण दो दिन श्रद्धालुओं की रौनक बनी रही। बताया कि भीड़ को देखते हुए उन्होंने सुगम दर्शन प्रणाली को अपनाया। श्रद्धालु काफी संख्या में सुगम दर्शन प्रणाली के तहत भी दर्शन करते नजर आए। लिफ्ट से काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर जाने की वजह से कतारें धीमी गति से मंदिर की ओर बढ़ीं, जिससे कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को चार से पांच घंटे दर्शन को लगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ध्यान रहे कि मां चिंतपूर्णी दरबार में रविवार और मंगलवार को अन्य दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ रहती है। पंजाब के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान से बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या पंजाब के भक्तों की रहती है। पड़ोसी राज्य से श्रद्धालुओं का मंदिर आना सुगम भी है और वहां के भक्तों की मां चिंतपूर्णी के प्रति गहरी आस्था है। मंदिर की सजावट से लेकर मुख्य आयोजनों पर पंजाब के भक्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके साथ सालभर में करोड़ों रुपये का चढ़ावा भी चढ़ाते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]