लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी का निधन…

SAPNA THAKUR | 21 मई 2022 at 2:43 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी अमीर चंद का शनिवार को उनके आवास पर निधन हो गया। वे श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के गठन के समय से ही माता के भवन बतौर पुजारी अपनी सेवाएं दे रहे थे। अमीरचंद जी के निधन का समाचार मिलते ही कटड़ा में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, अमीरचंद पुजारी अपनी दिनचर्या के मुताबिक सुबह करीब 5:00 बजे उठे और सुबह पूजा अर्चना करते समय अचानक से उनके सीने में तेज दर्द उठा। परिजनों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नारायण अस्पताल पहुंचाया।

जांच करने के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमीरचंद पुजारी तीन-चार दिन पहले ही मां वैष्णो देवी के भवन पर मां वैष्णो देवी की दिव्य आरती करने के उपरांत कटड़ा स्थित अपने निवास स्थान लौटे थे। अमीरचंद पुजारी अपने पीछे अपनी पत्नी कैलाशी देवी बेटा लोकेश पुजारी, नरेश पुजारी के साथ ही भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]