लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेंगी सभी आधुनिक सुविधाएं

SAPNA THAKUR | 19 जनवरी 2023 at 11:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल छिन्नमस्तिका धाम माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मास्टर प्लान के तहत योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है ताकि इस धार्मिक पर्यटक गणतंव्य को विश्व पर्यटक मानचित्र पर अंकित किया जा सके। यह जानकारी मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने इस सबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उपायुक्त ऊना ने बताया कि नवनिर्वाचित सरकार ने सत्ता संभालते ही इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने बताया मास्टर प्लान के तहत किए जाने वाले सभी कार्यों को एक साल के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। राघव शर्मा ने बताया कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए माधो का टीला नामक स्थान पर 1.84 करोड़ रूपये की लागत से एक समुदायिक भवन, बैठने के लिए खुला मैदान तथा शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। यही नहीं चिंतपूर्णी के पुराना बस अड्डे पर 1.38 करोड़ रूपये की लागत से एक प्रतीक्षालय, एक बड़ा हॉल, शौचालय ब्लाॅक तथा जूता घर के अलावा पीने के पानी की भी बेहतर व्यवस्था की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राघव शर्मा ने बताया कि मुबारिकपुर से चिंतपूर्णी मुख्य सड़क मार्ग के विभिन्न स्थानों पर आधुनिक तकनीक की बड़े आकार की स्मार्ट एलईडी स्क्रीनें स्थापित की जाएंगी जिनके द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं को महत्वपूर्ण सूचनाओं के साथ-साथ चिंतपूर्णी मंदिर इतिहास के विषय में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि चिंतपूर्णी में बाबा माई सदन से चिंतपूर्णी मंदिर परिसर तक दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठ नागरिकों की आवाजाही के लिए मंदिर न्यास द्वारा ई-वाहनों का संचालन किया जाएगा ताकि चलने फिरने में असमर्थ श्रद्धालुओं को माता चिंतपूर्णी के सुविधाजनक दर्शन हो सकें।

मंदिर परिसर में सीमावर्ती क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के लिए चिंतपूर्णी क्षेत्र में बिजली तारों को केवल में परिवर्तित कर सु-व्यवस्थित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शंभू बैरियर तथा माई सदन के समीप भव्य स्वागत द्वार बनाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी स्थित बाबा माईदास सदन में 11.2 करोड़ रूपये की लागत से एक आधुनिक तकनीक युक्त संग्राहालय बनाया जाएगा जिसमें श्रद्धालुओं को चिंतपूर्णी मंदिर इतिहास द्वारा धार्मिक महत्व की अनेक जानकारियां उपलब्ध होंगी।

उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में दर्शन के लिए पैदल तथा दंडवत होकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग तथा एनएच के माध्यम से योजना बनाई जा रही है ताकि श्रद्धालुओं की सुविधाजनक आवाजाही के साथ-साथ यातायात व्यवस्था सु-व्यवस्थित बनी रहे। उपायुक्त ने बताया कि मंदिर न्यास चिंतपूर्णी द्वारा बाबा माईदास सदन में एक बड़ी क्षमता का सोलर पाॅवर संयत्र स्थापित किया जाएगा ताकि भविष्य में बिजली बिल को न्यूनतम किया जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]