लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मानसनू के दौरान आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें सभी विभाग- गौतम

SAPNA THAKUR | 3 जून 2022 at 5:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ राजगढ़

मानसून के दौरान बारिश व अन्य आपदा से निपटने के लिए सभी विभागों को योजना तैयार कर उपमंडलाधिकारी राजगढ़ के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय सिरमौर को भेजना सुनिश्चित करें। उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने मानसून से निपटने के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में एसडीएम कार्यालय राजगढ़ के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को मानसून के दौरान सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी व अन्य आवश्यक उपकरणों की तैनात करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान वर्षा के कारण जहां सड़क अवरूद्व होने की संभावना रहती है, ऐसे स्थानों को चिहिन्त कर वहां पर्याप्त मात्रा में मशीनरी व कामगारों की उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि यातायात प्रभावित न हो और लोगों को असुविधा का सामना न करना पडें। उन्होंने विद्युत विभाग को बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए बिजली के खंभों व तारों की जांच तथा अतिरिक्त पोलों की व्यवस्था करने को कहा। जिन स्थानों पर अधिक वर्षा के कारण बिजली जाने की संभावना बनी रहती है, ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां पर पूर्व तैयारी रखने के निर्देश दिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा ट्रांसफार्मरों के रखरखाव एवं उपकरणों की उपलब्धता भी समय रहते सुनिश्चित करने व बिजली की लाइनों से लगने वाले पेड़ों की शाखाओं की छंटाई करने के आदेश दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग को मानसून के दौरान पानी की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए कहा ताकि लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पडे़। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक को पर्याप्त मात्रा में खाद्यानों का भण्डारण सुनिश्चित करने के अलावा वर्षा के कारण प्रभावित हुए क्षेत्रों में खाद्यानों की तुरन्त आपूर्ति के लिए राहत सामग्री को अलग से भण्डारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस विभाग को आपदा उपकरणों की उपलब्धता समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि आपदा से निपटा जा सके। उन्होेंने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता समय रहते सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन स्थिति में चिकित्सों की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने एचआरटीसी को मानसून के दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों में बसों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा।

उपायुक्त ने तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुक्सान का आंकलन तुरंत करवा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि किसानों को मुआवजा प्रदान किया जा सके। उन्होंने आपदा से निपटने के लिए माॅक ड्रिल का आयोजन करने व एनडीआरएफ द्वारा लोगों को प्रशिक्षण प्रदान करने पर बल दिया। उन्होंने सभी विभागों को आपदा से निपटने के लिए समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]